आज पेश होगा 8 हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट: झारखंड विस का शीतकालीन सत्रl

Spread the love

Ranchi : राज्य सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। यह बजट सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में रखा जाएगा। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मैयां सम्मान योजना पर सरकार का खास फोकसl

सरकार ने विभिन्न विभागों की लंबित जरूरतों और योजनाओं को पूरा करने के लिए कुल 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित अनुपूरक बजट में मईयां सम्मान योजना को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है।इसके लिए बजट में सबसे ज्यादा राशि आवंटित की गई है।

केंद्र और राज्य से मिलने वाली राशि के समायोजन का प्रावधान भी किया गया है ताकि किसी भी योजना में वित्तीय बाधा न आए। बजट में सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को भी खास महत्व दिया गया है। विभागों ने लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की थी, लेकिन समीक्षा के बाद सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।

विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि विपक्ष छात्रवृत्ति रोकने, परीक्षा शुल्क बढ़ाने और धान खरीद में देरी के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। भाजपा का आरोप है कि परीक्षा शुल्क में अनियमित वृद्धि से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जबकि छात्रवृत्ति रोकने से लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, विपक्ष ने सदन में सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार कर ली है। धान खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीन पर कार्य दिखाई नहीं दे रहा। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में राज्य को 12 लाख पीएफसी ब्लॉक आवंटित किए गए थे, लेकिन राज्य सरकार के “उदासीन रवैये” के कारण उनका उपयोग नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *