दो तस्कर धराये, RPF ने पकड़ा 11.5 लाख का गांजाl

Spread the love

Ranchi : आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध दो व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैगों से कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये आंकी गई। रांची रेल मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ RPF हटिया और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मादक पदार्थ और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान पकड़ा गया गांजा DD किट से जांच करने पर पॉजिटिव पाया गया।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और धनबाद में किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फिरोज (32) निवासी नरवल, पथखौली, जिला पश्चिम चंपारण और राम बिलास चौधरी (27) निवासी रुपहीटांड़, भीताहा, जिला पश्चिम चंपारण शामिल हैं।

आरपीएफ ने मामले में बताया कि मोहम्मद फिरोज के पास नीले और भूरे रंग के बैग, जबकि राम बिलास चौधरी के पास हरे और ग्रे रंग के बैग में गांजा पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *