Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग 08 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेगा। बैठक मेंबैठक में चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी, बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारी (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), नगर विकास सचिव, डीजीपी और गृह सचिव सहित अन्य आला अधिकारी शामिल होंगे।
आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि यह पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक होगी और चुनाव घोषणा से पहले कई बार ऐसी समीक्षा की जाती है।
कहां होंगे चुनाव
- नगर पंचायत: बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलियाघोषणा जनवरी में संभव
- नगर निगम: रांची, हजारीबाग, मेदनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर, मानगो
- नगर परिषद: गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो, मिहिजाम
घोषणा जनवरी में संभव
राज्य में नगर निकाय चुनाव की घोषणा जनवरी के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। जिलास्तरीय तैयारियों की समीक्षा के बाद ही आयोग चुनाव की तारीख तय करेगा।
सूत्रों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कम से कम 8 सप्ताह की तैयारी और 45 दिन का अतिरिक्त समय जरूरी है। आयोग ने यह जानकारी हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए दी थी। अगली सुनवाई 30 मार्च को है।
