रांची-कटिहार-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार दिन, देखें शेड्यूल

रांची : रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और होली फेस्टिवल के अवसर पर भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 05761/05762 रांची-कटिहार-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है | इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 5 कोच एवं वतानुकूलित 3-टीयर के 3 कोच समेत कुल 15 कोच होंगे |ट्रेन संख्या 05761 रांची-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.03.2024 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.03.2024 को रांची से प्रस्थान करेगी |

रांची से रात 20.30 में करेगी प्रस्थान

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 20:30 बजे, मुरी आगमन 21:33 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे, धनबाद आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, आसनसोल आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, पाकुड़ आगमन 06:31 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, मालदा टाउन आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे एवं कटिहार आगमन शनिवार 11:00 होगा |

कटिहार से रात 22.30 बजे खुलेगी

ट्रेन संख्या 05762 कटिहार – रांची होली स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.03.2024 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.03.2024 (गुरुवार) को कटिहार से प्रस्थान करेगी | इस ट्रेन का कटिहार प्रस्थान गुरुवार 22:30 बजे, मालदा टाउन आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, पाकुड़ आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, आसनसोल आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, धनबाद आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे, मुरी आगमन 12:55 बजे प्रस्थान 12:57 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 14:25 बजे होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *