झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ने से मूलवासियों की हो रही हकमारी: राजनाथ सिंह

Spread the love

राजनाथ सिंह ने फोन से किया ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित

साहिबगंज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजमहल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में श्रीधर दियारा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया | सोमवार को यहां राजनाथ का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका | तब उन्होंने फोन से ही जनता को संबोधित किया | कहा श्रीधर दियारा की जनता जब ताला मरांडी को जीत दिला कर नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे के सपने को पूरा करेंगे तो वो फिर आकर यहां की जनता का धन्यवाद करेंगे | आज झारखंड की स्थिति दयनीय हो गयी है | यहां के मुख्यमंत्री और नेता जेल में बंद हैं क्योंकि उन्होंने राज्य की संपत्ति को लूटने का काम किया है | झारखंड में बंगलादेशी घुसपैठ भी बढ़ गया है, जिसके कारण भारत के मूलवासियों को मिलने वाली योजनाओ का लाभ बंट जा रहा |

पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए एकमात्र देश है भारत- बाउरी

भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड सहित देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के कार्य में लग गई है | श्रीधर दियारा की जनता जो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक थे, वहां से प्रताड़ित होकर अपने देश वापस आए हैं | पड़ोसी देशों में हिंदुओं की संख्या 22% थी वहीं अब घट कर मात्र 2% हो गई | आज हमारे सनातन धर्म की धरोहर इन देशों में लुप्त हो गई है | पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए मात्र एक देश भारत ही है जहां वे सब शरण ले सकते हैं | ऐसे में पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर दूसरे देशों में बसे और प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को वापस भारत में नागरिकता देने का काम किया है |

गठबंधन सरकार ने झारखंड के खनिज बेच भरी अपनी तिजोरी

बाउरी ने कहा कि संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठिया हमारी बहू-बेटियों, बहनों पर अत्याचार कर रहे हैं. रुबिका पहाड़िया को एक बांग्लादेशी मुस्लिम युवक ने टुकड़ों में काट दिया | झारखंड सरकार ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रही है | नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है | उनके घरों से करोड़ों रुपए बरामद किए गए | कांग्रेस राजद और झामुमो की गठबंधन वाली सरकार झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम कर रही है | इन्होंने पहाड़ जंगलों खनिजों को बेचकर अपनी तिजोरी भारी है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *