रांची : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर छाताटुंगरी में 20 मार्च को एक युवक की हत्या कर दी गयी थी | मृतक का नाम राहुल शर्मा था | रांची पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है | इस मामले में पुलिस ने मृतक राहुल शर्मा की साली के पति नीरज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | आरोपी नीरज कुमार शर्मा चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित पचमहला गांव का रहने वाला है | बताया गया कि नीरज कुमार ने अपनी साली के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था | जब इस बात की जानकारी उसके साढ़ू राहुल शर्मा (मृतक) को हुई तो उसने अपनी पत्नी से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी | जिसके बाद नीरज ने अपने दोस्त बिट्टू शर्मा और एक अन्य के साथ मिलकर योजना बनाई और तौलिये से गला घोंटकर राहुल की हत्या कर दी |

विस्तृत से पुरे मामले की जानकारी
राहुल शर्मा को पता चल गया था कि उसके साढ़ू (नीरज कुमार शर्मा) के उसकी साली के साथ अवैध संबंध हैं जिसके बाद पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगीं | तीन महीने में दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं | राहुल शर्मा कहने लगा था कि अब वह अपना बच्चा नीरज और उसकी पत्नी से वापस ले लेगा | दरअसल, नीरज ने राहुल की पत्नी और बच्चे दोनों को अपने पास रखा था | जब इसकी जानकारी नीरज को हुई तो वह राहुल शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा | इसके बाद उसने साजिश के तहत अपने दोस्त बिट्टू शर्मा व एक अन्य के साथ मिलकर 19 मार्च 2024 की रात राहुल को शराब पिलायी और बाद में गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी |