धुर्वा से लापता भाई-बहन को लेकर विरोध, SSP ने दिया भरोसा l

Spread the love

Ranchi : रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए भाई और बहन की बरामदगी को लेकर मंगलवार को शहीद मैदान के पास स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर लापता बच्चों के मुहल्ले में पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली।

प्रदर्शनकारियों ने बच्चों की जल्द खोज की मांग करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपील की, पुलिस ने बच्चों के लापता होने के समय, उनके पहनावे और संभावित दिशा को लेकर विस्तार से पूछताछ की। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को विभिन्न संभावित शहरों और इलाकों में भेजा गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

एसएसपी के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और किसी भी नई जानकारी के आधार पर कार्रवाई तेज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *