उत्पाद सिपाही की दौड़ में एक और युवक की मौत, रांची के मेदांता में आज सुबह तोड़ा दम

Spread the love

रांची: उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है | मृतक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है | दीपक की उम्र 25 साल थी | दीपक के परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे की बीज चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी | दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी | दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया | पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया |

आज सुबह हो गई मौत

दीपक के भाई को पता चला तो सदर अस्पताल से उसे एस.एस अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां पर डॉक्टर रोहित पांडे एवं अन्य डॉक्टरों ने दो दिन तक दीपक का इलाज किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो दीपक को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | मृतक के परिजनों ने 30 अगस्त 2024 को दीपक को मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था | 2 सितंबर 2024 की सुबह डॉक्टर ने दीपक कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया | बता दें कि दीपक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *