अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रांची में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया
जिला के पदाधिकारी शामिल हुए
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर शिक्षा को मजबूत बनाने में मुखियाओं की भूमिका अहम:- उप विकास आयुक्त
उपायुक्त के दिशा निर्देश पर जिला के पदाधिकारी शामिल हुए आयोजन में उप विकास आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुखिया सम्मेलन में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुखियाओं को शाल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष रूप से कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर शिक्षा को मजबूत बनाने में मुखियाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिले के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने मुखियाओं से शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

यह सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पित पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान को सराहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला परिषद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री राजेश कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, श्री बादल राज, जिले के सभी पंचायत के मुखियागणों शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायती राज के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार एवं विकास के साथ साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी मुखियागणों से अनुरोध किया गया कि वे विद्यालय के विकास में अपना अपेक्षित योगदान दें। विद्यालय के कार्यक्रमों में अपनी अमूल्य उपस्थिति दें। साथ ही विद्यालय के सुचारू संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी अनुरोध किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी मुखियागणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में विद्यालय मुख्य कड़ी हैं। सभी मुखिया अपने क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में पठन-पाठन का सुचारू संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करावें। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि पंचायतों में ज्ञान केंद्र स्थापित किया जा रहा है जहां कंप्यूटर टेलीविजन और लाइब्रेरी बुक की सुविधा उपलब्ध है। सभी मुखिया इस ज्ञान केंद्र की चर्चा विद्यालय एवं शिक्षकों से करें। ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे उन ज्ञान केंद्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

