PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पलों को याद किया, शुरू हुआ ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व |

Spread the love

Breaking news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को याद किया और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2001 को उन्होंने सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था, जब 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया था। उस समय समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे।

उन्होंने यह भी बताया कि 2001 के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, गृह मंत्री एल.के. आडवाणी और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने मंदिर के पुनर्निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों जैसे सरदार पटेल और के.एम. मुंशी को याद किया

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जो भी सोमनाथ यात्रा कर चुके हैं |अपनी तस्वीरें #SomnathSwabhimanParv के साथ साझा करें। मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि वर्ष 1026 में सोमनाथ पर पहला हमला हुआ था, लेकिन इसके बावजूद सोमनाथ की आस्था और सभ्यता कभी नहीं टूटी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 11 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वर्ष 2026 इस पर्व के लिए खास है क्योंकि यह 1951 में मंदिर के आधुनिक पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *