हजारीबाग : हज़ारीबाग़ लोकसभा के कटकमदाग प्रखंड के कुसुंभा गांव में लोगों ने वोट को बहिष्कार किया है | उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं देगा | अब तक किसी अधिकारी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है |
हज़ारीबाग़ में 2,254 बूथों पर 19,39,374 लोग वोट डालेंगे
हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है | हज़ारीबाग़ में कुल 17 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा | हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 2,254 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं | कुल मतदाताओं की संख्या 19,39,374 है, जिसमें तीसरे लिंग के 31 मतदाता भी शामिल हैं |