Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के निदेशानुसार राज भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 6 फरवरी यानि आज से 12 फरवरी, 2025 तक खोला दिया गया है | मिली जानकारी के अनुसार आज पहले दिन 2070 लोगों ने राज भवन उद्यान का भ्रमण किया है |
उद्यान भ्रमण का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक है | इस दौरान आम व्यक्ति राज भवन के गेट नंबर 2 से सुबह 10:00 बजे से दिन के 1:00 तक प्रवेश कर सकते हैं | प्रवेश करने के लिए आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य है | तभी उन्हें प्रवेश करने दिया जाएगा | आगंतुकों को अधिकतम 30 मिनट तक उद्यान में रहने की अनुमति है | जहां लोग 20 हजार से अधिक गुलाब के फूल का दीदार कर सकते हैं | बता दे कि, राज भवन लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ हैं |इसका निर्माण 1930 में हुआ था |