कुख्यात वैभव यादव को HC से बेल, 50 से ज्यादा केस में है आरोपी

Spread the love

झारखंड हाईकोर्ट ने लगभग 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी कुख्यात वैभव यादव को बेल दे दी है. वैभव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई.

वैभव यादव की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. हाईकोर्ट ने उसे 20 -20 हजार के दो निजी मुचलके भरने  की शर्त पर बेल दी है. वैभव को जिस मामले में बेल मिली है, वह धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या से जुड़ा केस है.

रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या वर्ष 2023 में धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में गोली मारकर कर दी गई थी. इस हत्या में प्रिंस खान का नाम भी सामने आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *