समाचार सारांशमंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने कीड़ा भारती खेल महोत्सव में रचा इतिहास जमशेदपुर।

Spread the love

कीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा एग्रिको ग्राउंड में आयोजित ‘खेल महोत्सव बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025’ में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के 11 बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक अद्भुत उपलब्धि प्राप्त की। सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए।देश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खेलों को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप, कीड़ा भारती का यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है: स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) ____________________ 1· मानषी सरदार (46-49 kg वर्ग) 2 · रागिनी कुमारी सरदार (49-52 kg वर्ग) 3 · रोशनी कुमारी सरदार (54-60 kg वर्ग) रजत पदक (सिल्वर मेडल) ____________________ 4 · दीपिका सोय (26-28 kg वर्ग) 5 · सनाया मुखी (40-42 kg वर्ग) 6 · राहुल कर्मकार (43-46 kg वर्ग) 7 · प्रिंस लामा (54 kg वर्ग) कांस्य पदक (ब्राउंच मेडल) ___________________ 8· पियूष शुक्ला (52-55 kg वर्ग) 9· सुदीप कुमार महतो (56 kg वर्ग) 10· करम मछुआ (34 kg वर्ग) 11 · तृप्ति कर्मकार (26-28 kg वर्ग)इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन प्रशिक्षण और उनके मार्गदर्शकों को जाता है। खिलाड़ी मुख्य कोच विवेक दास के मार्गदर्शन में केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हाल ही में पूर्वी सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा कोच विवेक दास को सम्मानित भी किया गया है।इस सफलता में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज श्रीमती लक्ष्मी पाड़िया, कोच विजय सोय, कोच रवि दीप सिंह, कोच देवेंद्र महतो तथा पूर्व मुक्केबाज रवि सोय प्रिंसी आशा सिंह के मार्गदर्शन और समर्पण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी खिलाड़ी इन अनुभवी कोचों की देखरेख में निरंतर अभ्यासरत हैं।इस शानदार उपलब्धि पर मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *