ओटावा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अल्पमत सरकार को बड़ा झटका लगा जब न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी | NDP नेता जगमीत सिंह ने 2022 में ट्रूडो के साथ किए गए समझौते को “रद्द” करते हुए कहा कि उनका धैर्य अब समाप्त हो चुका है | इस कदम के बाद ट्रूडो को संसद में विश्वास मत जीतने के लिए नए गठबंधन की तलाश करनी पड़ेगी |
जगमीत सिंह ने कहा कि सरकार ने लगातार जनता की उपेक्षा की है और कॉर्पोरेट लालच के सामने झुक गई है | उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करते हुए खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को मुख्य मुद्दा बताया | हालांकि, प्रधानमंत्री ट्रूडो ने शुरुआती चुनाव की संभावनाओं को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी प्राथमिकता कनाडाई जनता के लिए सामाजिक कार्यक्रमों को पूरा करना है | ट्रूडो ने कहा, “हम कनाडाई लोगों के लिए काम करेंगे और उम्मीद करते हैं कि अगले चुनाव तक हम अपने कार्यक्रम पूरा करेंगे |”
