चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया | घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची में बेहतर इलाज के लिए लाया गया है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है |
घटनाक्रम
सूचना के अनुसार, पुलिस को पता चला था कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के कई शीर्ष नेता, जैसे मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, और अमित हांसदा, अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया |