Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान पुलिस ने एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। अपने जीजा की जगह परीक्षा देने पहुंचा था| लेकिन बायोमेट्रिक जांच में उसकी पोल खुल गई।
सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने जीजा के बदले रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने आया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर प्रसाद नामक अभ्यर्थी की जगह उसका साला लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। परीक्षा के दौरान जब अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की गई, तो दस्तावेजों और फिंगरप्रिंट में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वह अपने जीजा के बदले रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने आया था। आरोपी बिहार के गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा में कदाचार से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
