Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई लोकल, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द,
68125 / 68126 : टाटानगर–BBN–टाटानगर मेमू , 68010 / 68009 / 68006 / 68011 : टाटानगर–खड़गपुर–चक्रधरपुर–टाटानगर मेमू, 68019 / 68020 : टाटानगर–गुआ–टाटानगर मेमू, 68043 / 68044 : टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू, 18176 / 18175 : झारसुगुड़ा–हटिया–झारसुगुड़ा मेमू, 58151 / 58152 : बड़बिल–बक्सर–बड़बिल पैसेंजर
रेलवे के अनुसार 7 जनवरी से 9 जनवरी तक इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। रेल मंडल द्वारा जारी आदेश (E/O No-53/01) में बताया गया है कि संबंधित रेल सेक्शन में जंगल क्षेत्रों के पास हाथियों की मूवमेंट बढ़ गई है, जिससे ट्रैक पर खतरा बना हुआ है। वहीं, मौसम में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में भी परेशानी आ रही है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि यह फैसला पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत झारखंड और ओडिशा से सटे इलाकों में पहले भी हाथी और ट्रेन की टक्कर की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। यात्री NTES, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
