धनबाद : देश के जाने माने वाले मोटिवेशनल स्पीकर सुशील कुमार अग्रवाल ने सोमवार को धनबाद पहुंचे | जहां उन्होंने जिले के गोविन्दपुर स्थित एक संस्थान में पहुंचकर इंजीनियरिंग, B.Ed के साथ-साथ वहां तमाम छात्रों को उनके करियर को लेकर मार्गदर्शन किया | अपने धारा प्रवाह मोटिवेशनल स्पीच एवं ऑडियो वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने छात्रों को यह बताने का काम किया कि उनके लिए जीवन में सफल होना क्यों जरूरी है |
साथ ही बताया कि सफल होने के लिए पागलों की तरह अथक प्रयास जरूरी है | इस दौरान हजारों विद्यार्थी उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे |
