घर में सोयी लड़की की गला रेतकर हत्या, मां ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

Spread the love

गयाः जिले में 12वीं की एक छात्रा की गला रेतकर हत्या करने का एक मामला सामने आया है | यह घटना शेरघाटी के बनियाडीह गांव की है | मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है | वह 12वीं की छात्रा थी | जानकारी के अनुसार युवती अपने छोटे भाई के साथ घर में सो रही थी | इस संबंघ में मृतका की मां ने बताया कि जब वह  25 जून की सुबह घर में झाड़ू देने आई तो उसे मरा हुआ पाया |

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान पूजा का 8 से 10 साल की उम्र का छोटा भाई भी घर में मौजूद था, मगर उसे हत्या की भनक नहीं लगी, वो सोया ही रहा | घर घास-फूस और खपरैल का बना हुआ है | वहीं सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई |

डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया | पुलिस को घटनास्थल से कुछ कपड़े मिले हैं | उनकी जांच की जा रही है | पुलिस को हॉरर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है | वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *