Hazaribagh : हरली गांव में संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए मददगार साबित हो रहा है। अब तक 448 से अधिक युवाओं ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया है और 47 युवाओं को वेतन आधारित रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है।
सेंटर में डेटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक इलेक्ट्रिशियन जैसे कोर्स तीन-तीन महीने की अवधि में आयोजित किए जा रहे हैं।
अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव और आसपास के क्षेत्रों में कौशल विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, करियर मार्गदर्शन, स्वच्छता और पोषण जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र दिए जाते हैं और योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट भी मिलता है।
हाल ही में डेटा एंट्री ऑपरेटर बैच का फाइनल असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 53 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से किया गया।
केंद्र से प्रशिक्षित कई युवाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पहचान बनाई है। उदाहरण के लिए, धर्मेंद्र कुमार सदर अस्पताल, हजारीबाग में और स्नेहा कुमारी आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग में कार्यरत हैं। कई छात्र-छात्राओं ने सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है।
वर्तमान में हरली केंद्र में नए सत्र के लिए नामांकन खुले हैं। इच्छुक युवक-युवतियाँ अपने कौशल और उज्ज्वल भविष्य के लिए यहां प्रशिक्षण ले सकते हैं।
