झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

रांची: झारखंड में 21 जून को झारखंड के संथाल क्षेत्र से दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी है | मौसम केंद्र,रांची से वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मानसून के राज्य में प्रवेश की पुष्टि करते हुए कहा है कि मानसून के बादल जल्द पूरे राज्यभर में छा जायेंगे | जिससे राज्य भर में अच्छी वर्षा होगी.मौसम केंद्र, रांची के द्वारा बताया गया है कि 22, 23, 24 25, 26 और 27 जून को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारीश होगी | इसको लेकर मौसम केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए गर्जन और तेज हवा के झोंके चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है |

देश में निर्धारित समय से दो दिन पहले केरल में दस्तक देने वाला मानसून 31 मई को ही पश्चिम बंगाल में आकर ठहर गया था | जिसके कारण लंबे इंतजार के बाद झारखण्ड में 21 जुन को मानसून ने दस्तक दी | मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों का तापमान 40℃ से कम रहेगा | डाल्टनगंज में आज तापमान 39.4℃ रिकॉर्ड हुआ |

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 39 डिग्री, सरायकेला खरसावां का 37.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 36.5 डिग्री, बोकारो का 36.5 डिग्री, हजारीबाग का 36 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का 34.2 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज का 34.7, डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है | वहीं रांची, बोकारो,चतरा, हजारीबाग,रामगढ़ में आज वर्षा होने की संभ्वना है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *