पत्रकार से दुर्व्यवहार करना थानेदार को पड़ा महंगा, दुमका एसपी ने हंसडीहा थानेदार को किया सस्पेंड l

Spread the love

Dumka : वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय कुमार पांडे के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद को निलंबित कर दिया गया है।मृत्युंजय कुमार पांडे ने शिकायत में कहा कि 27 दिसंबर 2025 की रात वे और पत्रकार नितेश कुमार मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे। रास्ते में हंसडीहा चौक पर चाय-पानी के लिए रुके तो थाना प्रभारी और उनके निजी चालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की।

SDPO की जांच रिपोर्ट के आधार पर SP पीताम्बर सिंह खेरवार ने यह कार्रवाई की। SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 28 दिसंबर को जरमुंडी SDPO से जांच करवाई। 29 दिसंबर को रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि थाना प्रभारी के इस व्यवहार से पुलिस की छवि धूमिल हुई और यह अनुशासनहीनता का मामला है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर SP ने ताराचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दुमका होगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *