अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह एक गंभीर बस हादसा हुआ. रानीखेत जा रही बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसकी गहराई लगभग 100 मीटर है |
रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में 7 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिल रही है | बस में कुल 40 यात्री सवार थे |स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है, और रामनगर तथा अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना की गई हैं | घायलों के उपचार के लिए रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में तैयारी की जा रही है |
क्या कहते हैं जिलाधिकारी
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कहा कि एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है |प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद ही सही आंकड़े सामने आ सकेंगे |
