मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का झारखंड दौरा आज, बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में करेंगे जनसभा को संबोधित

रांची: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार (29 अप्रैल) को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं | यहां पहुंचने के बाद वह दोपहर 3 बजे चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे | यह जानकारी लोकसभा प्रभारी प्रदेश महासचिव व सांसद आदित्य साहू ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी |

रांची पहुंचने के बाद वह एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए हेलीकॉप्टर से दोपहर तीन बजे चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत हंटरगंज के खूंटी केवल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे | इसके बाद वे शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे | तत्पश्चात, मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम विमान से रांची से प्रस्थान करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *