झामुमो के स्टार प्रचारकों की आ गई लिस्ट, शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत 33 शामिल

Spread the love

रांची : झामुमो ने 33 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन प्रमुख रूप से शामिल हैं | झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने यह सूची निर्वाचन आयोग झारखंड को सौंपी है |

सूची में अन्य प्रमुख नाम

इस सूची में नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं | ये स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वायु, सड़क, और रेल मार्ग से अपनी चुनावी यात्राएं करेंगे | इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में पार्टी की मौजूदगी को बढ़ाना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *