खूंटी पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, नशा मुक्ति को लेकर किया जागरुक l

Spread the love

Khunti : खूंटी SP के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए, मारंगहादा थाना क्षेत्र की लांदुप पंचायत में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया , यह कार्यक्रम पंचायत भवन के समीप आयोजित किया गया। चौकीदार, मुखिया और ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व तैयार सूची के आधार पर ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए गए।

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया। इसके साथ ही सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस ने अफीम पोस्ता की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती न केवल जमीन की उर्वरता को नष्ट करती है, बल्कि मानव जीवन और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। साथ ही नशे की लत से परिवार और समाज को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

मारंगहादा थानेदार विकास कुमार जायसवाल ने कहा कि अवैध खेती पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ड्रोन के माध्यम से इसकी पहचान की जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और अवैध अफीम खेती के खिलाफ सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *