झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन l

Spread the love

Ranchi : सीएम हेमंत सोरन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कल्पना सोरेन ने कहा कि वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे और अंतिम व्यक्ति भी प्रगति की इस यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया संकल्प है।

ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में मजबूत पहल से ही आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है।उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा झारखंड बनाएं, जहां समानता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नए वर्ष में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *