Jharkhand : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों भरे जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पद और कहां
इस प्रकार कुल 103 पदों पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बहाली की जाएगी l इसके अलावा, जनसम्पर्क पदाधिकारी और सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी के 10-10 पद हैं। प्रोबेशन पदाधिकारी के 4, सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) के 3, जिला समादेष्टा के 2, सहायक निबंधक के 2 और काराधीक्षक के 2 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक रिक्तियां पुलिस विभाग और प्रशासनिक सेवाओं में हैं। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के कुल 42 पद भरे जाएंगे, जबकि उप समाहर्ता (Deputy Collector) के 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पात्रता और आयु सीमा l
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष, और अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए छूट इस प्रकार है l
- पिछड़ी जातियां (BC-I/II): 37 वर्ष
- महिलाएं: 38 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 40 वर्ष
अधिक जानकारी और आवेदनइच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं l
शारीरिक मानक वर्दीधारी पदों के लिए l
पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा और काराधीक्षक पदों के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है। लंबाई मानक इस प्रकार हैं l
सामान्य और पिछड़ा वर्ग पुरुष: 165 सेमी
- SC/ST पुरुष: 162 सेमी
- सामान्य और पिछड़ा वर्ग महिलाएं: 155 सेमी
- SC/ST महिलाएं: 152 सेमी
- चयन द्वि-स्तरीय परीक्षा प्रणाली के आधार पर किया जाएगाl
- प्रारंभिक परीक्षा (PT): दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र, कुल 400 अंक।
- मुख्य परीक्षा (लिखित): प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए।
- साक्षात्कार (इंटरव्यू): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
