सांसद निशिकांत के बयान पर सियासत तेज, सड़क पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता

Spread the love

पाकुड़: झामुमो जिला कार्यालय से अंबेडकर चौक  तक झामुमो कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च सह आक्रोश रैली निकाली | इस दौरान बिरसा चौक में सांसद निशिकांत दूबे का पुतला भी फूंका | भाजपा सांसद निशिकांत दूबे के द्वारा लोकसभा में दिए बयान पर सियासत तेज हो गई है | बयान के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है | मौके पर श्याम यादव जिलाध्यक्ष झामुमो ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे ने लोकसभा में झारखण्ड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में बयान दिया गया | यह बयान झारखण्ड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक है | भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में हम लोग सड़क पर उतरे है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *