Jharkhand Weather Today: झारखंड से रूठे इंद्रदेव! झमाझम बारिश पर लगी ब्रेक

Spread the love

 झारखंड में पिछले दो दिनों से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है, जिसके कारण तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं, राजधानी रांची में मौसम सुहावना बना रहा।

सोमवार को राजधानी रांची में सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला जिले में दर्ज किया गया।

बीते दो दिनों की तरह आने वाले दिनों में भी राज्य में मानसून सुस्त बना रहेगा। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में अच्छी बारिश के आसार

आज मंगलवार को भी मानसून सुस्त बना रहेगा, जिसके कारण के कारण कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में तेज धूप देखने को मिलेगी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में बारिश की संभावना है।

यहां के लोगों ले बारिश में बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है, क्योंकि बारिश के साथ वज्रपात के पूर्वानुमान जाहिर किए गए हैं। इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई के अंतिम हफ्ते अच्छी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। इसका कारण मानसून के ट्रैक में हो रहे बदलाव को माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मानसून के कमजोर बने रहने के आसार हैं। ऐसे में बारिश में कमी आने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम केंद्र के विज्ञानी की मानें तो, आने वाले दिनों में भी मानसून की रफ्तार ऐसी ही रहने वाली है। हालांकि, जुलाई के अंतिम हफ्ते में राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *