Jharkhand Weather : अभी और रुलाएगी गर्मी, 22 जून तक झारखंड पहुंचेगा मॉनसून

रांची : झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है | कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है | हालांकि, राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून बारिश भी शुरू हो गई है | 22 जून को संथाल परगना प्रमंडल के रास्ते मानसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है |

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून के आगमन के संकेत मिलने लगे हैं | मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 21 या 22 जून तक झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है | इस बार भी संथाल के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश के संकेत मिल रहे हैं | झारखंड में मानसून के आगमन के बाद पांच-छह दिनों में पूरे राज्य में बारिश होने लगी | रांची के ओरमांझी में 33 मिमी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची के ओरमांझी में 33 मिमी बारिश हुई. जबकि गुमला के चैनपुर में 25 मिमी और बसिया में 20 मिमी बारिश हुई | मंगलवार की सुबह रांची के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश भी हुई | इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है | 20 से 24 जून तक रांची और आसपास के कई इलाकों में बारिश की संभावना है |

19 जून को पलामू-गढ़वा-लातेहार में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने 19 जून को पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज, गढ़वा और लातेहार जिलों में लू की चेतावनी जारी की है | मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी गढ़वा में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया | राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा | बोकारो जिले में भी गर्म हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *