Lohardaga : नगर परिषद लोहरदगा के समक्ष प्रदर्शन एव धरना-सत्याग्रह*श्री श्याम एस डब्ल्यू एम प्रा0 लि0 लोहरदगा एवं नगर प्रशासक लोहरदगा की संवेदनहीनता तथा पन्द्रह दिन पूर्व ही वार्ता करने की सूचना देने के बावजूद वार्ता का पहल नहीं करने के कारण झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लोहरदगा को प्रति माह वेतन भुगतान, पी एफ का सूद सहित अद्यतन हिसाब, पहचान-पत्र, नियोजन कार्ड, बर्दी एव धुलाई भत्ता,कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर रोक,अपशब्द एवं मजदूरों को मनमानी बैठाने पर रोक,2023 का 14 मजदूरों के 2023के3 माह का बकाए का भुगतान l


3 वर्षसे अधिक दिनों से कार्यरत कर्मियों को नियमित करने, पूर्व से नियमित कर्मियों को निदेशक नगर विकास विभाग के निदेशानुसार सारा लाभ आदि मांगों की पूर्ति हेतु, शनिवार को पुराना नगर पालिका कार्यालय से झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन ऐक्टू के जिला सचिव मो0जफर आलम एवं निकाय कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुराना नगरपालिका से स्थान कर नया नगर परिषद कार्यालय लोहरदगा के समक्ष पहूँचा एवं महात्मा गाँधी के मूर्ति के पास धरना-सत्याग्रह करने के लिए लाचार हुआ।


जिसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी लोहरदगा को भी दिया गया था। धरनास्थल पर सभा कर मांगों के औचित्य पर पूर्ण प्रकाश डाला गया तथा कहा गया कि 4 माह पूर्व भी इसी प्रकार की स्थिति पैदा की गई थी, तब उपायुक्त महोदय के आदेश पर वेतनादि का भुगतान तो हुआ,लेकिन अन्य समस्याएं ज्यों के त्यों लंम्बित है, लगता है कि ये लोग अपने को जिला पदाधिकारी से भी उपर समझते हैं।जोअत्यंत ही दु:खद बात है।
पुनः उपायुक्त महोदय से मिलकर सारी बात तों को स्पस्ट करने का निर्णय लिया गया। स्थिति ऐसी लगती है कि उपायुक्त लोहरदगा को सूचित कर कर्मचारियों को लाचार होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर ही समस्या का निदान हो पायेगा।अगर आन्दोलन होता है तो इसकी सारी जबावदेही नगर प्रशासक पर होगी।
