झारखण्ड रांची राज्य भर में बनेंगे अत्याधुनिक महिला कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान

Spread the love

झारखंड सरकार की महिला शिक्षा के प्रति क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल
रांची | 21 जून 2025:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित राज्य के विभिन्न जिलों में महिला महाविद्यालयों और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के नव निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा महिला शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे ठोस कदमों की विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने दिए अहम दिशा-निर्देश

महिला शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता:

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि “झारखंड की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित नहीं रहने देंगे।” राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराएगी।

निर्माण कार्यों में गति लाएं

रांची, चाईबासा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, हजारीबाग जैसे जिलों में चल रहे कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।सुविधाओं से भरपूर भवन बनें:सभी नए भवनों में ग्रीन कैंपस, एनर्जी एफिशिएंसी, सेंट्रलाइज्ड वॉटर सिस्टम, यूटिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से विकसित की जाएं।

निर्माण कार्यों के दौरान छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कैंपस की साफ-सफाई और सुरक्षा भी प्राथमिकता में शामिल है।

प्रस्तावित योजनाओं की लागत और विस्तार

संस्थान का नाम डीपीआर (राशि करोड़ ₹ में)

•महिला महाविद्यालय, रांची ₹364.00

•महिला महाविद्यालय, चाईबासा ₹281.00

•आर.के. महिला महाविद्यालय, गिरिडीह (पुराना भवन) ₹8.60

•आर.के. महिला महाविद्यालय, गिरिडीह (नया भवन) ₹242.00

•एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद ₹37.47 + ₹162.00

•एस.पी. महिला महाविद्यालय, दुमका ₹43.62

•के.वी. महिला महाविद्यालय, हजारीबाग ₹32.00

•वाई.एस.एन. महिला महाविद्यालय, मेदिनीनगर ₹29.18

•आर.डी. बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर ₹23.78

•द ग्रैजुएट स्कूल फॉर विमेंस, जमशेदपुर ₹16.65

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों (रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका) को State of the Art संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल क्लासरूम और इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड कोर्सेस शामिल होंगे।

बेटियों को मिलेगा ऊंची उड़ान का अवसर– हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा —
“महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का अवसर देना झारखंड के विकास की आधारशिला है। महिला महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों का सशक्त नेटवर्क हमारी बेटियों को न केवल शिक्षा बल्कि आत्मगौरव भी देगा। हम चाहते हैं कि झारखंड की बेटियाँ विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिकल, तकनीकी और प्रशासनिक सेवाओं में देश का नेतृत्व करें।”

मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार,मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर सचिव सुनील कुमार, अवर सचिव सैयद रियाज अहमद, उप निदेशक डॉ. विभा पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहल केवल भवन निर्माण नहीं है, बल्कि एक नई सोच का प्रतिबिंब है — नारी सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम। यह न सिर्फ शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाएगा, बल्कि समाज में महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा देगा।

#Breakingnews#NewsAdivasiduniya #ranchi #jmm #project bhavan# #hemantsoren#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *