गृह मंत्री का फेक वीडियो मामले में फंसे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस
दिल्ली: सीसी गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नोटिस भेजा है, जिसमे कहा गया है की दो मई की सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो। साथ ही अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी साथ लाएं। दिल्ली पुलिस का मानना है ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में इन इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का उपयोग किया गया हो सकता है। राजेश ठाकुर को यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत भेजा गया है। इधर झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी विगत मंगलवार को अरगोड़ा थाना पहुंच कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल करने के आरोपी शैलेंद्र हाजरा एवं रूपेश रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा की देश का गृह मंत्री का जिस तरह फेक वीडियो वायरल हो रहा है उसका वीडियो को पेन ड्राईव भी थाना मे दिया गया है। यह वीडियो न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला है बल्कि यह वीडियो देश मे आशांति फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। आरक्षण जैसे मुद्दे पर अमित शाह जी ने कभी नहीं कहा की इसको खतम कर देंगे, यह वीडियो न सिर्फ अमित शाह का व्यक्तिगत मानहानि है बल्कि यह देश के सामने गलत तथ्य रखने का प्रयास भी है।
