झारखंड विधानसभा में जारी मानसून पूरक सत्र के बीच राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सत्र में शामिल होने के लिए आवास से निकले मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं अपने मंत्री की खराब तबीयत के बारे में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री उनका हालचाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी हुई थी।
