*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची**प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 724/2025**दिनांक :- 23 दिसंबर 2025*=======================*जनता दरबार से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान**उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को हुआ जनता दरबार का आयोजन**विभिन्न अंचलों में सैकड़ों शिकायतों का किया गया निष्पादन*=======================उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।जनता दरबार के दौरान जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, पेंशन, मुआवजा एवं अन्य राजस्व कार्यों से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।*अंचलवार प्रमुख निष्पादन विवरण निम्न प्रकार है :-*


*अनगड़ा अंचल* में कुल 122 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, पंजी-2 सुधार, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व कार्य शामिल हैं।*राहे अंचल* में 75 मामलों का निष्पादन हुआ।*मांडर अंचल* में जनता दरबार के दौरान पंजी-2 सुधार, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन सहित 32 से अधिक आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।*चान्हो अंचल* में कुल 131 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें विशेष रूप से 110 जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।*सिल्ली अंचल* में 85 मामलों का निष्पादन हुआ। इसके साथ ही पानी में डूबने एवं सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं से मृतकों के आश्रितों को निर्धारित मुआवजा राशि प्रदान की गई।*नगड़ी अंचल* में 137 आवेदनों का निष्पादन किया गया।*नामकुम अंचल* में 181 मामलों का निष्पादन हुआ।*अरगोड़ा अंचल* में 50 आवेदनों का निष्पादन किया गया।*सोनाहातू अंचल* में तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत करने के साथ-साथ वज्रपात जैसी आपदाओं से मृतकों के आश्रितों को ₹4 लाख की मुआवजा राशि RTGS के माध्यम से प्रदान की गई।जनता दरबार के दौरान राज्य सरकार की आपदा राहत नीति के तहत विभिन्न अंचलों में वज्रपात, पानी में डूबने एवं सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित मुआवजा राशि प्रदान की गई, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली।इसके अतिरिक्त जिला के शेष अंचलों में भी जनता दरबार के दौरान प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया।इस अवसर पर संबंधित अंचलाधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर शीघ्रता से करना है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का नियमित आयोजन कर सरकारी सेवाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा रहा है।जिला प्रशासन रांची द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को अपने-अपने अंचलों में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं।=======================*★ अबुआ साथी-9430328080★**जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर**★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी*

