रांची: राजधानी रांची में जाम का काम तमाम होने वाला है | जी हां, रांची के निर्माणाधीन प्रमुख फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है | अंतिम चरण में बचे हुए कुछ काम बाद में पूरे किए जाएंगे | इससे पहले फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा | कांटाटोली फ्लाईओवर पर 30 सितंबर से यातायात शुरू करने की तैयारी है | नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं |