जयराम महतो की पार्टी JLKM ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, रांची से देवेंद्र नाथ महतो होंगे मैदान में

रांची : जयराम महतो की पार्टी JLKM (झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति) ने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है | पार्टी ने रांची, धनबाद और दुमका लोकसभा में उम्मीदवार उतारे हैं | शनिवार को पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने सूची जारी की. इसके अनुसार धनबाद सीट से इकलाख अंसारी, दुमका से बेबी लता टुडू, रांची से देवेंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया गया है | पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो पहले ही गिरिडीह सीट से चुनावी दंगल में उतरने की घोषणा कर चुके हैं | बतातें चलें कि JLKM झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *