ईरान ने इजरायल को दी बदला लेने की धमकी, दिखाई अपनी मिसाइल ताकत

तेहरान : सीरिया की राजधानी दमिश्क में वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद ईरान गुस्से में है | इस हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ जनरल मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी की मौत हो गई | ईरान ने हमले के लिए इज़राइल को दोषी ठहराया और बदला लेने की कसम खाई | ईरान ने कहा है कि वह इस तरह से जवाब देगा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले पर पछतावा होगा | दरअसल, ईरान ये धमकी ऐसे ही नहीं दे रहा है | इसके पास सचमुच खतरनाक हथियार हैं जो लाल सागर को पार करने और उसके कट्टर दुश्मन इज़राइल पर हमला करने की क्षमता रखते हैं |

ईरान के पास 9 अलग-अलग तरह की मिसाइलें हैं जो इजरायल तक पहुंचने में सक्षम हैं | ईरानी समाचार एजेंसी ISNA ने इन मिसाइलों की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी है | इनमें से कुछ मिसाइलें 14,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए 2,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती हैं |

इन मिसाइलों पर है ईरान को घमंड :

  • सेज्जिल मिसाइल : ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 2,000 से 2,500 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है | इसकी अधिकतम गति 12-14 मैक है | 1214 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को 1 मैक कहा जाता है |
  • खैबर मिसाइल : मैक 5 की गति से 2000 किमी तक की दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम |
  • इमाद मिसाइल : 2 से 7 मैक की गति से 2000 किमी तक की दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम |
  • शहाब-3 मिसाइल : 7 मैक की रफ्तार से 2000 किलोमीटर तक दुश्मन पर हमला करने में सक्षम |
  • गदर मिसाइल : मैक 9 की गति और 1950 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने की क्षमता |
  • पावेह मिसाइल : 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 1,650 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम |
  • फतह-2 मिसाइल : मैक 5 की गति और 1,400 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम |
  • खैबर शिकान : 1,450 किलोमीटर तक दुश्मन को भेदने में सक्षम | यह 5000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है |
  • हज कासिम मिसाइल : मैक 5 की गति से चलने वाली यह मिसाइल 1,400 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *