रांची : ज़िला निर्वाची पदाधिकारी रांची के समक्ष कांग्रेस व इंडी गठबंधन की रांची से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने अपना नामांकन दाखिल किया | इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सह उनके पिता सुबोधकांत सहाय, महुआ माजी समेत अन्य मौजूद थे | इसके बाद वह मोरहाबादी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी |