बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं।

Spread the love

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची
प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 702/2025

बढ़ती ठंड के मद्देनजर रांची जिला में आवश्यक स्थान पर अलाव की व्यापक व्यवस्था

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रशासनिक टीमों को निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश l

बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि रात के समय ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके।

शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी राहगीर और बेघर लोग अधिक संख्या में रहते या गुजरते हैं। इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रशासनिक टीमों को निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *