उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर राँची जिला प्रशासन ने पूरे जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए बड़े पैमाने पर अलाव की व्यवस्था की है

प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवन परिसरों, ग्रामीण हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों के पास, मजदूर चौकियों तथा बेघर एवं दिहाड़ी मजदूरों की अधिक संख्या वाले स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जल रहे हैं
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहले से ही सख्त निर्देश दे रखे हैं अलाव की कमी किसी भी हाल में न हो।
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में शीतलहर और रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर राँची जिला प्रशासन ने पूरे जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए बड़े पैमाने पर अलाव की व्यवस्था की है।
जिला प्रशासन की इस विशेष मुहिम के तहत न केवल राँची शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र एवं रात में खुली जगहों पर सोने वाले लोगों की बस्तियों में अलाव जलाए जा रहे हैं, बल्कि जिले के सभी प्रखंडों में भी व्यापक स्तर पर यह व्यवस्था की गई है।
प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवन परिसरों, ग्रामीण हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों के पास, मजदूर चौकियों तथा बेघर एवं दिहाड़ी मजदूरों की अधिक संख्या वाले स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जल रहे हैं।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पहले से ही सख्त निर्देश दे रखे हैं कि लकड़ी, कोयला की कमी किसी भी हाल में न हो। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की जाए।
उपायुक्त ने कहा,
