रांची : रांची नगर निगम के जिम्मे शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है | सफाई से लेकर फॉगिंग, डेवलपमेंट, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट, पीने का पानी जैसी सुविधाएं देने के लिए लोगों से होल्डिंग टैक्स वसूलता है | टैक्स भरने का सिलसिला तो सालों भर चलता है | लेकिन रांची नगर निगम हाउस होल्डर्स को एडवांस टैक्स भरने पर भारी डिस्काउंट दे रहा है | वित्तीय वर्ष 2024-2025 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त पेमेंट 30 जून 2024 तक करने पर टैक्स देने वालों को टैक्स की राशि पर अधिकतम 10% की छूट मिलेगी | रांची नगर निगम ने शहर के लोगों से ऑनलाइन या ऑफलाइन एडवांस होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है |
सवा दो लाख हाउस होल्डर है शहर में
नगर निगम क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है | 53 वार्डों में सवा दो लाख से अधिक हाउस होल्डर नगर निगम में रजिस्टर्ड हैं | कुछ को छोड़कर सभी हाउस होल्डर होल्डिंग टैक्स नगर निगम में जमा कराते है | धार्मिक स्थलों को इससे छूट दी गई है | जबकि सरकारी भवनों से भी नगर निगम सालाना टैक्स वसूल रहा है |
ऐसे उठा सकते हैं फायदा
ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करने पर कर की राशि पर 10% की छूट मिलेगी |
जन सुविधा केन्द्र-जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से भुगतान करने पर टैक्स की राशि पर 7.5% की छूट मिलेगी |
डोर-टू-डोर टैक्स कलेक्टर के माध्यम से भुगतान करने पर टैक्स की राशि पर 5% की छूट मिलेगी |