‘मैंने दुमका को 24 साल दिए, बरहेट से कैसे लड़ती चुनाव’, भाजपा छोड़ झामुमो में आईं डॉ लुइस मरांडी ने खुलकर कही अपनी बात

Spread the love

रांची : भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुईं पूर्व भाजपा नेता डॉ. लुइस मरांडी ने कहा है कि उन्होंने पार्टी को काफी समय दिया और ईमानदारी से काम किया | उन्होंने बताया, “जब चुनाव का समय आया, तो भाजपा ने मुझे बरहेट से चुनाव लड़ने को कहा, जबकि मैंने दुमका को 24 साल दिए हैं | मैं बरहेट के बारे में कुछ नहीं जानती, लेकिन दुमका के लिए मेरी समझ और जुड़ाव गहरा है |”

मुझे लोगों की सेवा के लिए मंच की जरूरत थी

डॉ. मरांडी ने कहा कि जब पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी और दुमका से किसी और को मैदान में उतारा  तो उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया | उन्होंने यह भी कहा, “मुझे लोगों की सेवा करने के लिए एक मंच की जरूरत थी. मैंने सीएम हेमंत सोरेन से बात की  और उन्होंने मेरा स्वागत किया |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *