भाजपा में काफी स्नेह और सम्मान मिल रहा है, सभी का धन्यवाद : सीता सोरेन

जामताड़ा : भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का शुक्रवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया | जामताड़ा जिला इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर सीता सोरेन का अभिनंदन किया | कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन साथ हुआ | इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं तमाम कार्यकर्ताओं का सीता सोरेन ने आभार जताया | इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल आदि मौजूद थे | सीता सोरेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विशाल परिवार का हिस्सा बनकर आज काफी खुशी मिल रही है | भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार उनका स्वागत किया है, इससे काफी ऊर्जा मिली है | पार्टी के एक-एक समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का काम करेंगे | वीरेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुथ स्तर पर सीता सोरेन की लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ताकत झोकने की बात कही | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड में सीता और गीता का भाजपा में मिलन ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि झारखंड लोकसभा के सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी और दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन लाखों वोट से विजई होंगे |

मौके पर दुमका लोकसभा संयोजक निवास मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम, जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मिहीजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, कांग्रेस पार्टी से जिला अध्यक्ष का पद छोड़कर भाजपा में अपनी जगह बना रहे हरिमोहन मिश्रा, विमल कुमार भैया सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *