पति-पत्नी ने हनी ट्रैप कर किया व्यवसायी को किडनैप, वसूले 50 लाख

Spread the love

रांची: राजधानी रांची में मुंबई के एक मेडिसिन कंपनी के डायरेक्टर मेहुल साह हनी ट्रैप का शिकार हुआ है | उससे 50 लाख रुपए वसूले गए | इस घटना का खुलासा रांची पुलिस ने किया है | एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मेडिसिन कंपनी के डायरेक्टर मेहुल साह की कंपनी में काम करने वाली श्वेता पति उसकी गर्लफ्रेंड थी | लेकिन कुछ दिन पहले शादी के बाद वह रांची आ गई थी | श्वेता ने मेहुल को रांची बुलाया | एयरपोर्ट पर मेहुल से मिलने के बाद उसे किडनैप कर लिया गया और उनके घर वालों को मुंबई सूचना दी गई | पुलिस अनुसंधान में पता चला कि मेहुल की गर्लफ्रेंड श्वेता पति की शादी हाल में हुई थी | उसका पति सिद्धार्थ जैफ, महाराष्ट्र के दो व्यक्ति और जमशेदपुर के कुछ लोगों ने मिलकर किडनैप कर फिरौती की वसूली की थी | जिसमे से 24 लाख 47 हजार रुपए बरामद किए गए हैं | घटना को अंजाम के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमे दो महाराष्ट्र के हैं | श्वेता और उसका पति सिद्धार्थ जैफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है | पुलिस मामले की जांच कर रही है | लड़की के बुलाने पर ही व्यवसायी आया था | ऐसे में संभावना है कि यह हनी ट्रैप का मामला है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *