गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन

Spread the love

गांधीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की पारंपरिक गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है | बताते चलें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 7 मई को वोटिंग होनी है | नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे | इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे

नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है | यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है | मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है और भारत 2047 तक विकसित हो जाएगा |    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *