अगले तीन दिनों तक झारखंड में भारी बारिश

Spread the love

झारखंड में आज से मॉनसून का असर, रांची में छाये बादल, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड में आज सुबह से ही मॉनसून का असर दिखने लगा है. राजधानी रांची में आसमान में बादल छाये हुए हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में आज से मॉनसून का असर दिखने लगेगा. 17 जून को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी. इससे मौसम ठंडा होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 24 घंटे में मॉनसून का असर झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी नजर आने लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *