झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, कई इलाकों में जलजमाव

रांची : चिलचिलाती और उमस वाली गर्मी के बीच राजधानी रांची में रविवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया | झमाझम बारिश ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत दी | वज्रपात के साथ तेज हवा भी चली | कुछ इलाकों में ओल भी पड़े | इसके बाद मौसम सुहावना हो गया | कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जल जमाव भी हो गया | इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी | रांची में तेज हवा के साथ अचानक हुई तेज बारिश से सड़कों पर जहां वाहनों की रफ्तार थम गई | वहीं कई घरों में भी पानी भर गया है | कई अपार्टमेंट के ऊंचे तलों में भी बालकनी से पानी भरने की सूचना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *